मेरठ, दिसम्बर 5 -- सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान और साहिल के खिलाफ गुरुवार को जिला जज कोर्ट में केस के पहले विवेचक दरोगा कर्मवीर सिंह की गवाही की प्रक्रिया और जिरह पूरी हो गई। कोर्ट में बचाव पक्ष के वकील की ओर से कई सवाल विवेचक से पूछे गए थे। इस दौरान यह भी पूछा गया कि पुलिस के पास क्या साक्ष्य हैं कि सौरभ की हत्या उसी घर में की गई। इस दौरान सौरभ के कमरे में बेड के गद्दे का वह पीस कोर्ट में पेश किया गया, जिस पर सौरभ का खून लगा था, साथ में फोरेंसिक रिपोर्ट भी थी, जिसमें इसकी पुष्टि की गई। अब केस में अगली गवाही चार्जशीट दाखिल करने वाले इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी की होगी और इसके लिए 9 दिसंबर की तारीख दी गई है। ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर कॉलोनी निवासी सौरभ राजपूत लंदन की बेकरी में काम करते थे। इसी साल फरवरी में सौरभ घर वापस आया था। 3 मार्च की ...