शामली, फरवरी 8 -- चौसाना। बिडौली-गंगोह मार्ग को जोडने वाले यमुना बांध के किनारें बना मार्ग हजारों की आबादी के लिये मुसीबत का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग के बदत्तर हालत होने के कारण दुर्घटना व बदमाशों से लूटपाट का खतरा भी राहगीरों को बना रहता है। वही पैदल व साईकिल का रास्ता भी नही बचा। आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नही हो सका। बिडौली से गंगोह जाने वाला यमुना बांध का मार्ग अपने आपमें अहम मार्ग है। एक ओर यमुना का जलस्तर बढने के कारण लोगो पर सुविधा मुहैया कराने के लिये सडक मार्ग का सही होना आवश्यक है वही इस 25 किलोमीटर के मार्ग पर करीब एक दर्जन गांव आते है जिनकी कुल आबादी करीब चालीस हजार है। ग्रामीण बताते है कि तीन साल पूर्व सडक निर्माण के लिये ठेकेदार के मजदूरों ने सडक को तोडकर एक समान...