घाटशिला, जनवरी 10 -- - फॉलोअप : सड़क दुर्घटना में मारे गये तीन युवकों को हुआ अंतिम संस्कार घाटशिला, संवाददाता। शुक्रवार देर शाम को मुसाबनी थाना क्षेत्र के सुरदा यूनियन बैंक के पास सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को मुसाबनी पुलिस ने सौंप दिया। तीन युवकों का शव एक साथ उनके गांव जगन्नाथपुर पहुंचने के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल कायम हो गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था ही वहीं इस तरह के मंजर को देखकर कई ग्रामीण महिलाएं भी फुट फुट कर रो रही थीं। दूसरी ओर, सड़क दुर्घटना घायल राहुल कर्मकार की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसके कारण उसे शनिवार को एमजीएम से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि चारों युवक मकान में पुट्टी लगाने का काम करता था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.