जमशेदपुर, मई 22 -- जमशेदपुर। मुसाबनी प्रखंड कार्यालय के उच्च वर्गीय लिपिक पत्रस सबेस्टियन हेंब्रम का गुरुवार को निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे।बताया जाता है कि सुबह ह्रदयाघात की वजह से उनका आकस्मिक निधन हुआ। इसकी सूचना जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद उपायुक्त अनन्य मित्तल की उपस्थिति में दोपहर 2 बजे जिला सभागार में शोक सभा आयोजित की गई। सभी ने दो मिनट का मौन रख भगवान से उनकी आत्मा को शांति की प्रार्थना की तथा कहा कि ईश्वर उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। शोक सभा के बाद जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले के प्रखंड, अंचल और अनुमंडल कार्यालय में छुट्टी हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.