घाटशिला, फरवरी 25 -- मुसाबनी, संवाददाता। मुसाबनी बस स्टैंड स्थित रवींद्र संघ से न्यू कॉलोनी जाने वाली जर्जर सड़क एवं ईदगाह के समीप पुलिया मरम्मत की क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी, जो अब जल्द पूरी होने वाली है। समेकित योजना के तहत 62 लाख की प्राकलन राशि से नाली पर पुलिया निर्माण प्रारंभ हो गया है, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने योजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया है। इससे अब ईदगाह के समीप सड़क पर बनी छोटी पुलिया के स्थान पर अब दो स्पेन की पुलिया और 200 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क काफी लंबे समय से जर्जर थी। सड़क पर बनी छोटी पुलिया गंदगी के कारण जाम होने से बारिश के मौसम में नाली का गंदा पानी सड़क पर बहता था, इस सड़क से होकर ईदगाह में नमाज पढ़ने आने जाने वाले लोगो...