घाटशिला, दिसम्बर 31 -- मुसाबनी, संवाददाता। पश्चिमी मुसाबनी पंचायत के गिरीशडांगा स्थित बंद पड़े आंगनबाड़ी केंद्र को सोमवार को बैठक के बाद खोल गया। मालूम हो कि इस आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका उमा भगत की कार्यशैली से नाराज होकर ग्रामीणों ने विगत सप्ताह आंगनबाड़ी केंद्र में ताला जड़ दिया था। ग्रामीणों का आरोप था कि आंगनबाड़ी सेविका मनमाने ढंग से आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करती है। आंगनबाड़ी केंद्र के खोलने का कोई समय निर्धारित नहीं है। शिकायत ग्रामीणों ने मुखिया बसंती सोरेन, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रधान सोरेन एवं सीडीपीओ को किया था। सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ पवन कुमार ने इसके लिए जांच कमेटी गठित कर दी थी। इस जांच कमेटी के समक्ष ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें मुखिया और बीस सूत्री अध्यक्ष भी शामिल हुए। आंगनबाड़ी सेविका ने बैठक में अपनी गलती कबूलते ...