घाटशिला, फरवरी 24 -- मुसाबनी : शिविर में 90 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच मुसाबनी, संवाददाता। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम के तहत विद्या निकेतन द्वारा क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के सुंदरनगर एवं केलाबागान में शिविर का आयोजन किया गया, जहां 90 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर जरूरत के अनुसार दवा भी उपलब्ध कराई गई। ग्रामीणों ने कहा कि शिविर लगने से काफी सहारा मिल गया है। इलाज के साथ मुफ्त दवा भी मिल रही है। स्वास्थ जांच में मुख्य रूप से कोल्ड कफ, बैक पेन, सर्दी, खांसी, बुखार, चर्म रोग के अलावा मलेरिया की जांच भी की गई। इस शिविर को सफल बनाने में एएनएम पोमामणि बेसरा, फार्मासिस्ट केपी दास, कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर हितेश महापात्रा, राज किशोर मार्डी का सहयोग रहा। फो...