घाटशिला, जनवरी 20 -- मुसाबनी। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के सी एस आर कार्यक्रम के तहत विद्या निकेतन द्वारा प्रखंड के पश्चिम बादिया पंचायत भवन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर आर डी सिंह द्वारा 115 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं उन्हें मुफ्त दवाएं दी गई। शिविर में विशेषकर अधिक संख्या में महिलाएं अपने बच्चों को लेकर पहुंची थी। स्वास्थ जांच में मुख्य रूप से कोल्ड कप, बैक पेन, सर्दी, खांसी, बुखार, चर्म रोग के अलावा डॉक्टर द्वारा मलेरिया की जांच भी की गई, इस शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से ए एन एम पोमामणि बेसरा, फार्मासिस्ट केपी दास, कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर हितेश महापात्रा, राज किशोर मार्डी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...