घाटशिला, दिसम्बर 12 -- मुसाबनी। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के सी एस आर कार्यक्रम के तहत विद्या निकेतन द्वारा गुरुवार को प्रखंड के बलियागोड़ा क्लब भवन एवं कुमीरमुड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर आर डी सिंह द्वारा लगभग दोनों जगह डेढ़ सौ मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई, एवं उन्हें मुफ्त दवाएं दी गई। स्वास्थ जांच में मुख्य रूप से कोल्ड कप, बैक पेनज़ सर्दीज़ खांसीज़ बुखार, चर्म रोग के अलावा डॉक्टर द्वारा मलेरिया की जांच भी की गई। जिसमें दो मरीज मलेरिया पॉजीटिव पाए गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केन्दाडीह रेफर कर दिया गया। इस शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से ए एन एम पोमामणि बेसरा, फार्मासिस्ट केपी दास, कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर हितेश महापात्रा, राज किशोर मार्डी शामिल थे।...