घाटशिला, फरवरी 25 -- मुसाबनी। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंगलवार को यूसीआईएल द्वारा मुसाबनी प्रखंड के तीन विद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जीसीजेडी हाई स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। यूसीआईएल के प्रबंधक (कार्मिक) तपदीर भट्टाचार्य के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में सीएआर सदस्य मनोज कुमार हेंब्रम एवं दिलीप कुमार बेलदार ने बच्चों और शिक्षकों को व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ घर, मोहल्ला, गांव, विद्यालय एवं कॉलेज परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यालय परिसर में लगाए गए स्वच्छता बोर्ड पर शिक्षकों एवं छात्रों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.