घाटशिला, दिसम्बर 10 -- मुसाबनी। प्रखंड में धान की फसल 145 दिन में तैयार होने के बाद इसकी कटाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। किसान अपनी फसल को खेत से खलियान तक ले आए हैं। इस वर्ष प्रखंड में निर्धारित लक्ष्य 4688 हेक्टर भूमि पर खेती करने का था, जिसमें से 3984 हेक्टर भूमि पर खेती की गई थी, जो की कुल खेती का 85% है। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी कृषि पदाधिकारी सत्यजीत सरदार ने बताया कि इस वर्ष औसत से अधिक वर्षा होने के कारण धान की फसल की उपज औसत से काफी बेहतर हुई है। इस वर्ष प्रति हेक्टर लगभग 39 क्विंटल धान की फसल तैयार हुई है, इस वर्ष अधिक वर्षा होने के कारण किसान अपने खेत में रासायनिक खाद एवं कीटनाशक का उपयोग नहीं कर सके थे। इससे फसल के साथ-साथ निचली जमीनों में काफी मात्रा में मछली भी पाई गई। जिससे किसानों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ हुआ...