घाटशिला, जनवरी 16 -- मुसाबनी। प्रखंड के पश्चिम मुसाबनी पंचायत भवन प्रांगण में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रधान सोरेन के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर ग्रामीण काफी प्रसन्न नजर आए। इस अवसर पर प्रधान सोरेन ने कहा कि यह कंबल घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन द्वारा उपलब्ध कराया गया है, और उन्हीं के निर्देश पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी सर्दी को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा प्रखंड के सभी 19 पंचायत क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अब्दुल मोहिद, शेख सुल्तान, श्याम महतो, काबू महतो, कृष्णा पातर, प्रदीप कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.