जौनपुर, जनवरी 15 -- जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने बुधवार को मड़ियाहूं तहसील के रामनगर ब्लाक स्थित तरती गांव में मुसहर समुदाय के लोगों से संवाद करके उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों को निर्देशित किए कि सभी पात्र लोगों को पेंशन, आवास, राशन सहित अन्य योजनों से संतृप्त किया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन सभी पात्र लोगों को शासन की ओर से संचालित योजनाओ से आच्छादित कर रहा है। इसके क्रम में मुसहर समुदाय के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि गरीब, असहाय एवं निराश्रित व्यक्ति को कंबल वितरित किए जाएं। इस क्रम में संवाद के दौरान कम्बल भी वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन शीतकालीन बचाव की सभी आ...