गढ़वा, फरवरी 13 -- सगमा, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत सगमा के मुसहर टोला पर मुसहर परिवारों के लिए शुक्रवार को आरबीआई के निर्देशानुसार वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा सगमा के तत्वावधान में सीएफएल के कार्यकर्ताओं के सहयोग से अग्रणी बैंक के एलडीएम सत्यदेव कुमार रंजन की अध्यक्षता में शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एलडीएम ने वित्तीय साक्षरता सप्ताह के उद्देश्यों की जानकारी दी। केवाईसी, ईकेवाईसी, सीकेवाईसी, सीकेसीसी, जन धान खाता के लाभ, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना से जुड़कर इसका लाभ उठाने की अपील की गई। जिला समन्वयक श्याम सुंदर महतो ने कहा कि वित्तीय साक्षरता ग्रामीणों को आत्म निर्भर बनाता है।...