सासाराम, अप्रैल 30 -- संझौली। बुधवार को थाना क्षेत्र के मुसहर टोली में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 13 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि इलाके में अवैध रूप से शराब के कारोबार की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम गठित कर तत्काल छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान शराब को जब्त कर लिया गया। जबकि मौके से आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...