नवादा, फरवरी 5 -- सिरदला, एक संवाददाता सिरदला प्रखंड की सांढ़ मंझगांव पंचायत के मुसहरी पचंबा गांव के ग्रामीणों को अबतक पक्की सड़क की सुविधा प्राप्त नहीं हो सकी है। जिसके चलते उन्हें आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोग कच्ची सड़क के सहारे आने-जाने को विवश है। बरसात के महीनों में कच्ची सड़क से आवागमन करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। ग्रामीण सीतो मांझी, बलराम मांझी, उमेश मांझी, सौदागर मांझी, कमलेश मांझी, मदन रिकियासन, मदन मांझी, कपिल मांझी, धनराज मांझी, लटन मांझी, ब्रह्मदेव मांझी, बाबूलाल मांझी, शिवबालक मांझी, कुलदीप मांझी, संजय मांझी, रामप्रसाद दास समेत अन्य लोगों ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक गांव में न तो पक्की सड़क बनी और न ही पीसीसी का निर्माण हुआ है। चुनाव के समय जनप्रतिनिधि हर बार सड़क बनाने का वादा करते हैं...