मधुबनी, फरवरी 20 -- पंडौल। रमजान के मुबारक महीना के पहले जुमे की नमाज मस्जिदों में एहतराम के साथ पढ़ी गई। पंडौल सकरी समेत तारसराय, मुरिया, सागरपुर, मकसूदा,जमशम, शाहपुर के विभिन्न मस्जिदों में रमजान के पहले जुमा की नमाज अदा की गई। इस मौके पर नया टोला स्थित मस्जिद के इमाम मौलाना मुफ्ती रिजवान साहब ने बताया कि जुमा का दिन बड़ी अहमियत व फजीलत का हामिल है। रोजेदारों को भी रमजान माह में होने वाले जुमा को लेकर उत्साह देखने को मिलाता है। जुमे के दिन सबसे पहले मस्जिद में दाखिल होना चाहिए। जो शख्स जुमा के दिन पाकी हासिल करे, खुशबू लगाये व अदब के साथ जुमा की नमाज में शरीक हो। वह उतना ही अज्र व शवाब का हकदार होगा। हर मुसलमान पर पांच वक्त की नमाज फर्ज है। मस्जिद के इमाम ने बताया कि ढाई फीसदी जकात देकर मुसलमान अपनी जान.माल की हिफाजत कर सकते हैं। जरूरी है...