शामली, मार्च 5 -- बुधवार को माहे रमजान के चौथे दिन खुदा की इबादत के लिए मस्जिदों में भारी भीड रही। रोजेदारों ने दिनभर रोजा रखा और देर शाम तराविह की नमाज अदा की। मुस्लिमों ने नमाज अदा कर खुदा से देश में अमन चैन कायम रखने की दुआ मांगी। बुधवार को माहे-रमजान के चौथे दिन शहर के मौहल्ला पंसारियान नई बस्ती स्थित जेनिथ स्टार पब्लिक स्कूल में समाजसेवी आरिफ चौहान ने मुस्लिमों को संबोधित करते हुए कहा कि रसूल-अल्लाह सललल्लाहू-अलैही-वसल्लम ने फ़रमाया जो किसी रोज़ेदार का रोज़ा इफ़्तार कराए तो उसको भी उसके बराबर सवाब मिलेगा और रोज़ेदार के सवाब में कमी भी नही होगी। कहा कि अल्लाह तआ़ला ने यह भी ज़िक्र फ़रमाया कि मुसलमान बेहतरीन उम्मत हैं। जिनकी ज़िम्मेदारी नेकी का हुकुम देना और बुराई से रोकना है। अगर हम सही मायनों में बेहतरीन उम्मत बनना चाहते हैं, तो हमें भलाईयों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.