नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- मजलिस-ए-उलमा-ए-हिंद के जनरल सेक्रेटरी मौलाना सैय्यद कल्बे जवाद नकवी ने सभी मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट की बहुत अहमियत होती है, इसलिए सभी मुसलमान एसआईआर का फॉर्म भरकर बीएलओ के पास जमा करें और अगर किसी को फॉर्म नहीं मिला है तो वह बीएलओ से फॉर्म प्राप्त करे। मौलाना ने कहा कि फाॅर्म भरने में कोताही नहीं बरतें। मौलाना जवाद ने कहा कि एसआईआर में थोड़ी सी भी लापरवाही के गंभीर परिणाम हो सकते हैं, इसलिए बिल्कुल भी लापरवाही न बरती जाए। मौलाना ने कहा कि चुनाव आयोग ने एसआईआर की तारीख़ को 11 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। उन्होने कहा कि ये बढ़ोतरी काफी नहीं है, इसमें और भी विस्तार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अब तक एसआईआर का फॉर्म नहीं भरा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.