समस्तीपुर, जुलाई 6 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी चौराहा पर मोहर्रम समारोह को संबोधित करते हुए जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा की मुसरीघरारी में शांति सौहार्द का प्रतीक है मोहर्रम का पर्व। यहां हर साल शांति पूर्ण तरीके से पर्व सभी लोगों के सहयोग से मनाया जाता है। यहां यह पर्व एतिहासिक होते आ रहे हैं। इसके लिए यहां के दोनों समुदायों के लोग धन्यवाद के पात्र हैं। मंत्री ने कहा कि कुछ फिरका परस्त ताकतें क्षेत्र में वर्षों से कायम गंगा जमुना तहजीब को निजी स्वार्थ के कारण तोड़ने का मनसूबा पाले रहते हैं। लेकिन क्षेत्र और देश की जनता आपसी सद्भाव एवं एकता की बदौलत उनके मनसूबे को कभी कामयाब नहीं होने देगी। वही डीएम रौशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने क्षेत्र वासियों को मोहर्रम पर्व शांति व सद्भाव के साथ मनाने को लेकर मुबारकबाद दी। पूर्व विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.