समस्तीपुर, दिसम्बर 27 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी बस स्टैंड के निकट सोमवार की शाम ई- रिक्शा एवं बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान उदापट्टी गांव निवासी उमेश पोद्दार के रूप में की गई है। घटना में ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में घायल को इलाज के लिए मुसरीघरारी स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में लोगों ने बताया की ई-रिक्शा एवं बाइक में टक्कर हो गयी थी इसमें ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.