समस्तीपुर, फरवरी 11 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी नगर पंचायत में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शुक्र हाट और मंगल हाट की खुली डाक से बंदोबस्ती शांतिपूर्ण संपन्न हुई। कार्यपालक पदाधिकारी राकेश रंजन के कक्ष में आयोजित प्रक्रिया में संवेदकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पारदर्शी तरीके से हुई नीलामी में उच्चतम बोली लगाने वाले संवेदकों को हाट संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। वार्ड 10 स्थित शुक्र हाट की बंदोबस्ती के लिए दो संवेदक राज कपूर और संतोष कुमार ने भाग लिया। शुक्र हाट की मूल राशि 2 लाख 47 हजार रुपये से बोली शुरू हुई। प्रतिस्पर्धा के बाद राज कपूर ने सर्वाधिक 2 लाख 54 हजार रुपये की बोली लगाई और उन्हें हाट संचालन का अधिकार दिया गया। उधर, वार्ड 17 स्थित मंगल हाट की बंदोबस्ती में तीन संवेदक यशवंत कुमार मिश्रा, विनोद सिंह और राज कपूर शामिल हुए। मंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.