लखनऊ, फरवरी 15 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता दो दिवसीय भारत में सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स और इकोनॉमिक डेवलपमेंट: अचीवमेंट्स और फ्यूचर चैलेंजेस विषयक रविवार राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। लखनऊ विश्वविद्यालय के एप्लाइड इकोनॉमिक्स विभाग की ओर से राधाकमल मुखर्जी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सस्टेनेबल डेवलपमेंट और इकोनॉमिक ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। देश के जाने-माने एकेडेमिक्स, पॉलिसी एक्सपर्ट्स, रिसर्चर्स और स्कॉलर्स एक साथ मंच पर थे। आरबीआई मुंबई के जीएम डॉ. नितिन जैन ने कहा कि ज्यादातर मुश्किल समस्याओं के लिए सबसे आसान तरीका अपनाना पड़ता है। इसलिए नए तरीकों को अपनाने के लिए, हमें नई चीजे सीखने के लिए पुरानी बातें भूलनी होंगी। उन्होंने डॉ. देबदत्त पाल की बात को भी आगे बढ़ाया, कि पुरानी पीढ़ी को युवा पीढ़ी की बात सुनने ...