कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर। हलीम मुस्लिम कॉलेज ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन और हलीम मुस्लिम इण्टर कालेज ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से हलीम डे मनाया। अध्यक्षता हाजी मोहम्मद सलीस और संचालन प्रिंसिपल आजिम हुसैन ने किया। कुरआन ख्वानी के बाद हाफिज मोहम्मद हलीम, बशीर बार एट ला और पूर्व प्रधानाचार्यों की मगफिरत की दुआ की गई। हाजी मोहम्मद सलीस ने अपने खिताब में कहा कि मुसलमानों की तालीमी पसमानदिगी (पिछड़ापन) को दूर करने के लिए हलीम मुस्लिम इण्टर कालेज की स्थापना की गई थी, लेकिन आज यह व अन्य संस्थाएं मुश्किल में हैं। पूर्व प्रधानाचार्य मुशताक अहमद, वाइस चेयरमैन डॉ. तारिक रजा फात्मी, हाजी इश्तियाक निजामी ने भी विचार व्यक्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.