अलीगढ़, फरवरी 27 -- फोटो, - दिनभर चलीं सर्द हवाएं, बारिश के बने रहे आसार - ओपीडी खुलते ही उमड़ने लगी मरीजों की भीड़ अलीगढ़। मौसम का बदलता मिजाज मुश्किलें बढ़ा रहा है। गुरुवार को सुबह से ही बारिश के आसार बने रहे। आसमान में घने बादल छाए थे। बीच-बीच में हल्की धूप भी निकली। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस चढ़ते-उतरते तापमान ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न कर दी हैं। सुबह ठंडी हवा के साथ मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे लोगों को फरवरी के अंत में ठंड का अहसास होने लगा। तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे मौसम सुहावना तो हुआ, लेकिन इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ा। मौसम में अचानक ठंडक बढ़ने से खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में करीब 130...