अलीगढ़, दिसम्बर 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दिसंबर की शुरुआत भले ही रिकॉर्ड ठंड लेकर आई थी, लेकिन अब मौसम ने करवट बदली है। बर्फीली हवाओं का असर कम जरूर हुआ है, मगर सुबह-शाम की गलन अब भी हड्डियों में उतरने से बाज नहीं आ रही। आर्द्रता 90 से 95 प्रतिशत के बीच बनी रहने से शरीर को ठिठुरन के साथ चिपचिपाहट भी महसूस होगी। ऐसे में दिन में हल्की गर्माहट राहत देती है, जबकि भोर और सांझ के वक्त गलन का तेवर तेज हो जाता है। बीते सप्ताह न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक गिर गया था, वहीं अधिकतम 20 डिग्री तक दर्ज हुआ। इस सप्ताह सामान्य तापमान का दौर रहेगा, लेकिन 15 दिसंबर के बाद शीतलहर की दस्तक फिर ठंड को धार देगी। मौसम विभाग के अनुसार हवा का रुख उत्तरी होते ही तापमान में एक बार फिर फिसलन आएगी और न्यूनतम पारा छह से सात डिग्री तक जा सकता है। फिलहाल धूप बीच-बी...