मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुशहरी सीएचसी प्रभारी से सीएस डॉ. अजय कुमार ने जवाब तलब किया है। मुशहरी पीएचसी में इलाज कराने गए एक व्यक्ति ने टीबी रूम के बंद होने की शिकायत सीएस से की थी। इसके बाद सीएस ने प्रभारी डॉ. प्रीति कुमारी से इस बारे में जवाब मांगा है। मुशहरी पीएचसी में पिछले दिनों पटना से आयी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की थी, जिसमें कई गड़बड़ी पकड़ी गई थी। तब फटकार भी लगाई गई थी। इसके बाद भी सीएचसी में लगातार गड़बड़ियां पाई जा रही हैं। शिकायतकर्ता ने मुशहरी में दंत ओपीडी में डॉक्टर नहीं रहने की तस्वीर भी खींच कर भेजी है। इसके अलावा ओपीडी में बने नए रोस्टर पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहां के डॉक्टरों को सातों दिन की ड्यूटी नहीं लगाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.