मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। मुशहरी थाना क्षेत्र के पूसा रोड में गुरुवार की रात सड़क हादसे में घायल एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक मुशहरी थाने के मनिका हरिकेश गांव निवासी मंगल ठाकुर का पुत्र मोनू ठाकुर (19) है। मेडिकल ओपी पुलिस ने मृतक के पिता मंगल ठाकुर के बयान पर शव का पोस्टमार्टम कराया। मंगल ठाकुर ने पुलिस को बताया कि मोनू कुमार शहर से मजदूरी कर घर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए। उनकी हालत अस्पताल में स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...