मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुशहरी। बाबा बनवारी नाथ मैदान में सोमवार को नवयुवक संघ मणिका के तत्वाधान में बाबा बनवारी नाथ वॉलीबॉल टूर्नामेंट सीजन 3 का उद्घाटन किया गया। टूर्नामेंट में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ विजय शर्मा, दशरथ प्रसाद सिंह बीएड कॉलेज के डायरेक्टर रोहन कुमार, पैक्स अध्यक्ष राजीव लोचन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर परशुराम पाठक, रोबिन कुमार, कुणाल कुमार, सुधांशु कुमार, किशन कुमार, प्रवीण कुमार, माधव प्रसाद सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.