मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुशहरी, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग पर नरौली चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार की शाम बेकाबू वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार रजवाड़ा निवासी हरेंद्र सहनी (30) और देवेंद्र सहनी (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मुशहरी पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण दोनों को काफी देर तक होश नहीं आया। घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर कुछ दूर फेंका गए। बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ठोकर मारने के बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया। इस दौरान घटनास्थल पर अफरातफरी मची रही। युवक का दाहिना पैर टूटा : इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.