मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुशहरी, हिसं। थाना क्षेत्र के बुधनगरा घाट पर बीते शुक्रवार की शाम नाविक और उसके पुत्र को गोली मारकर घायल करने के मामले में शनिवार को एसकेएमसीएच में घायल उपेंद्र सहनी के बयान पर केस दर्ज हुआ। इसमें बुधनगरा घाट की बिंदु देवी का दामाद स्व. नन्हकी राम ग्राम मो. मुबारक थाना मनियारी निवासी मोनू कुमार (24) और उसी थाने के विशुनपुर गिद्दा निवासी मो. सोना (24) को आरोपित किया है। उपेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह बूढ़ी गंडक नदी स्थित बुधनगरा घाट पर नाव चलाता है। शुक्रवार को उनका पुत्र सुधांशु सहनी नाव चला रहा था। इसी बीच मोनू कुमार (24) और उसी थाने के विशुनपुर गिद्दा निवासी मो. सोना (24) की बाइक को नाव से पार कराया। किराया मांगने पर दोनों युवक पुत्र से बहस करने लगे। शोर सुनकर उपेंद्र सहनी और उसका पुत्र पंकज कुमार मौके पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.