मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता मुशहरी में आशा बहाली में गड़बड़ी की शिकायत राज्य मुख्यालय पहुंची है। इसके बाद सीएस को जांच करने का निर्देश दिया गया है। मुशहरी की रहने वाली प्रियंका कुमारी ने उपमुख्यमंत्री इसकी शिकायत की है। प्रियंका ने कहा है कि मुशहरी के रजवाड़ा भगवान पंचायत भवन में 21 जून 2025 को आशा बहाली के लिए आमसभा हुई थी। इसमें उसने भी आवेदन किया था। प्रियंका कुमारी की शिकायत है कि आम सभा में गलत तरीके से एक अन्य अभ्यर्थी का चयन कर दिया गया, जिसके पास अर्हता भी नहीं है। अभ्यर्थी का नाम मतदाता सूची में भी नहीं है। प्रियंका ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। मुशहरी में आशा बहाली में इस शिकायत के बाद क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ अजय कुमार ने मुशहरी सीएचसी प्रभारी से आशा बहाली से जुड़ी सभी फाइल मांगी। अपर निदेशक ने 13...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.