मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने शनिवार को मुशहरी पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रति भी विलंब से पहुंची। इसके अलावा तीन डॉक्टर, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक गायब मिले। इनके अलावा चार स्वास्थ्यकर्मी भी नहीं थे, पांच कर्मी काफी बिलंब से पहुंचे। इन सभी से सीएस ने तीन कार्य दिवस के अंदर स्पष्टीकरण की मांग मुशहरी चिकित्सा प्रभारी के माध्यम से की है। साथ ही उनपर इनका मंतव्य भी मांगा है। सुबह करीब 11 बजे सीएस मुशहरी पीएचसी की औचक जांच करने पहुंचे थे। पीएचसी में कुल 164 प्रकार की दवाईयां उपलब्ध मिलीं। वॉईटल काउंटर पर 11 बजे तक कुल 28 मरीजों का वॉइटल जांच की जा चुकी थी। वाह्य कक्ष में डॉ. रेहान मुस्लिम उपस्थित मिले। उनके द्वारा 23 मरीजों का इलाज किया गया था। पहला...