मुजफ्फरपुर, जनवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। प्रेम प्रसंग में घर से भागकर शादी करने के बाद मुशहरी इलाके की एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रही है। वीडियो में युवती के साथ उसका प्रेमी भी है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। वीडियो में वह कह रही है कि कि उसने अपनी मर्जी से घर छोड़ कर प्रेमी से शादी रचा ली है। वह अपने पिता और परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगा रही है। कह रही है कि भविष्य में उसके पति या ससुराल वालों के साथ किसी भी तरह की अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए सीधे तौर पर उसके पिता और परिवार के लोग जिम्मेदार होंगे। मुशहरी पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.