दरभंगा, जनवरी 20 -- दरभंगा। युवा कवि मुशर्रफ परवेज का देश के प्रतिष्ठित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विवि में हिंदी विषय से रिसर्च स्कॉलर के रूप में चयन हुआ है। वे केवटी प्रखंड के मुहम्मदपुर गांव के निवासी हैं। मुशर्रफ के पिता कमर परवेज वकील व मां जरीना जमाल गृहिणी हैं। वे छह भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं और उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली में रह रहे हैं। उनका चयन '21वीं सदी के हिंदी सिनेमा के गीतों का सामाजिक और साहित्यिक अध्ययन' पर हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...