हरिद्वार, अगस्त 3 -- हरकी पैड़ी पर रविवार को भक्ति, आस्था और उत्सव का अनोखा संगम देखने को मिला, जब अखिल भारतीय मुल्तान संगठन और मुल्तान जोत सभा द्वारा 115वीं मुल्तान जोत मां गंगा में प्रवाहित की गई। जोत प्रवाहित करने से पहले श्रद्धालुओं ने गंगा पूजन कर दूध की होली खेली और गंगा स्नान किया। दिन में होली और रात में दिवाली जैसा माहौल श्रद्धालुओं के बीच गहरी आस्था और उमंग का प्रतीक बना। सुबह श्रद्धालु बैंड-बाजों के साथ अपनी धर्मशालाओं से हरकी पैड़ी तक पैदल यात्रा करते हुए पहुंचे। गंगा तट पर पूजा-अर्चना और दूध की होली के बाद रात को बड़ी और छोटी जोतों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार, भक्ति संगीत और नृत्य के बीच मां गंगा में जोत प्रवाहित कर सुख-शांति की कामना की। डॉ. महेंद्र नागपाल ने बताया कि यह परंपरा वर्ष 1911 में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.