बहराइच, दिसम्बर 19 -- जरवलरोड, संवाददाता। एसडीएम न्यायालय में पेशी पर लाए गए मुल्जिम को सिपाही ने लात-घूसों से जमकर पिटाई की। आरोप है कि बचाव में आए वकील से भी सिपाही ने अभद्र व्यवहार किया गया। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कैसरगंज के उप जिला मजिस्ट्रेट ने प्रभारी निरीक्षक को पत्र लिखा है। साथ ही इसकी प्रति जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी कैसरगंज को कार्रवाई के लिए प्रेषित किया है। गुरुवार को देर शाम लगभग 6 बजे एसडीएम न्यायालय कैंसरगंज में जरवलरोड के ग्राम सभा तप्पेसिपाह के मजरा महरापुरवा निवासी तिलक राम पुत्र सुंदर लाल, कुलदीप पुत्र कुन्नू को गिरफ्तार कर पेशी पर लाया गया। एसडीएम ने उच्चाधिकारियों को भेजे गए पत्र में लिखा है कि थाने के सिपाही ने आरोपी को कोर्ट परिसर के अंदर ही गालियां देते हुए लात-घुसों से पिटाई करना शुरू कर...