रामपुर, फरवरी 20 -- गुरुवार शाम कोतवाली गेट अखाड़ा बन गया। तहरीर देने के बाद मेडिकल के लिए जाते वक्त दो पक्ष कोतवाली गेट पर भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई हो गई। हालांकि संघर्ष की स्थिति गंभीर होने से पहले ही पुलिसकर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से नामजद किए गए चार-चार में दो-दो लोगों का चालान किया है। चकरपुर कदीम गांव में दो पक्षाें के बीच भू-विवाद चला आ रहा है। पहले भी कई दफा दोनों पक्ष के बीच मारपीट की नौबत पहुंच चुकी है। गुरुवार शाम इदरीश और ताैफीक के पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह मामला कोतवाली पहुंच गया। दोनों ही पक्षों की ओर से तहरीर पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि तहरीर देने के बाद दोनों पक्षों के लोग मेडिकल के लिए ले जाए जा रहे थे, तभी कोतवाली गेट पर उनके बीच कहासुनी हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.