कानपुर, जनवरी 11 -- कानपुर। ऑल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल के बैनर तले गरीब नवाज फाउंडेशन ने जूही लाल कॉलोनी में ख्वाजा गरीब नवाज का कुल शरीफ धूमधाम से मनाया गया। काउंसिल के कौमी सदर मौलाना मोहम्मद हाशिम अशरफी ने दुआ करते हुए कहा कि मुल्क में अमन हो, दहशतगर्दी का खात्मा हो, मुल्क खुशहाल बने और भाईचारा कायम हो। मौलाना अशरफी ने कहा कि गरीब नवाज का मिशन लोगों को सही रास्ता दिखाना था। इस अवसर पर हाफिज मिनहाज अशरफी, मुफ्ती काजिम ओवैसी, हाफिज शब्बीर हुसैन बरकाती, फखरुद्दीन (बाबू), नफीस हुसैन, निजामुद्दीन, नसीमुद्दीन, शफीक अहमद, शराफत उल्लाह, अय्यूब खान उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...