रुडकी, फरवरी 20 -- रुड़की, संवाददाता। रमजान उल मुबारक का पहला जुमा रुड़की नगर व आसपास के क्षेत्रों में अकीदत के साथ मनाया गया। नगर की प्रमुख जामा मस्जिद में जुमा की नमाज मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने अदा कराई। जुमा से पूर्व तकरीर कर मदरसा रहमानिया के प्रधानाचार्य मौलाना अजहर उल हक कासमी ने कहा कि रमजान का महीना नेकियों का महीना है। इस महीने को दीन और इंसानियत की तरबीयत यानी रहम और सबसे हुस्ने सलूक करने का महीना कहा जाता है। पहला अशरा यानी रमजान के दस दिन रहमतों का अशरा कहा जाता है, इसलिए इसमें मुसलमानों को चाहिए कि वह अपने पड़ोसियों से, अपने अहले वतन से तथा सभी मजहब के लोगों से प्रेम, भाईचारा व मोहब्बत का सलूक करें और जो गरीब, बेसहारा,जरूरतमंद हैं, उनकी मदद करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.