श्रावस्ती, नवम्बर 22 -- श्रावस्ती, संवाददाता। समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व सपा संस्थापक की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह यादव की अध्यक्षता में शनिवार को जिला मुख्यालय भिनगा स्थित पार्टी कार्यालय में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व पार्टी संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। इस दौरान भिनगा विधायक इन्द्राणी वर्मा समेत सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। विधायक इन्द्राणी वर्मा ने कहा कि नेताजी ने डा लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाने का काम जिम्मेदारी के साथ किया। वर्तमान में राजनीति करने वालों और सत्ता के शिख...