बिजनौर, अक्टूबर 10 -- शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। पूर्व विधायक हाजी नईम उल हसन के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया और पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक हाजी नईम उल हसन ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नेताजी का जीवन केवल राजनीति तक सीमित नहीं था। उन्होंने गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और कमजोर वर्गों की आवाज को हमेशा बुलंद किया। उनकी राजनीति का मूल मंत्र 'कमजोर को ताकत देना और अन्याय के खिलाफ डट जाना' था। अपने संबोधन में पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी ने मुलायम सिंह यादव ने अपने जीवन में संघर्ष को अपना साथी बनाया। एक शिक्षक से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के रक्षामंत्री तक का सफर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.