नोएडा, नवम्बर 22 -- नोएडा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा नोएडा महानगर द्वारा शनिवार को कई कार्यक्रम का आयोजित किए गए। जिला अस्पताल में सपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल और सेक्टर-66 में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे। नोएडा के सपा अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाजवाद, लोकतंत्र तथा धर्मनिरपेक्षता के पक्ष में लगातार कार्य किए। इस मौके पर प्रदेश सचिव सुनील चौधरी, मनोज चौहान, रेशपाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...