कानपुर, नवम्बर 19 -- समाजवादी पार्टी ने एक न्यूज मैगजीन में पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आपत्तिजनक पोस्टर जारी करने का विरोध किया है। नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में नगर अध्यक्ष ने कहा कि 72 घंटे में माफी न मांगने पर मैगजीन और उस ग्रुप के न्यूज चैनलों का बहिष्कार करने के साथ ही घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है। बैठक में प्रदेश सचिव केके शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, नगर महासचिव संजय सिंह, रजत मिश्रा, शादाब आलम, आकाश यादव, ओम यादव, काशिफ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...