गिरडीह, दिसम्बर 30 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। समाजवादी धरतीपुत्र मुलायम वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह यादव ने जमुआ प्रखंड के सिहोडीह के रमेश प्रसाद वर्मा को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पत्रांक 1009 दिनांक 26 दिसंबर 025 को निर्गत पत्र के आलोक में उन्हें समाजवादी विचारधारा में आस्था और लगाव को देखते हुए झारखंड में सांगठनिक विस्तार का जिम्मा रमेश को दिया गया है। बता दें कि रमेश प्रसाद वर्मा गिरिडीह जिला के समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष भी हैं। वर्मा ने रेशमा बानो को महिला मोर्चा का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोसर्फ हुसैन को प्रदेश महासचिव और बैद्यनाथ महतो को झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। कहा कि झारखंड के प्रत्येक जिले में जिला कमेटी का गठन कर जिला स्तरीय सम्मेलन किया जाएगा। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों ...