लखनऊ, अक्टूबर 10 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता पसमंदा मुस्लिम समाज की ओर से मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी और अन्य ने मुलायम को याद किया। अनीस मंसूरी ने कहा कि मुलायम एक राजनेता नहीं, बल्कि एक ऐसे जननायक थे जिन्होंने समाज के सबसे पिछड़े तबकों, ग़रीब, मज़दूर, किसान और पसमांदा मुसलमानों को राजनीतिक और सामाजिक सम्मान दिलाने का काम किया। उन्होंने पसमांदा समाज को पहली बार मुख्यधारा की राजनीति में आवाज दी थी। उनका जीवन संघर्ष और सादगी आज भी हम सबके लिए प्रेरणा है। इस अवसर पर इलियास मंसूरी, मिर्जा इमरान खान, सिराज अहमद, नरेंद्र सिंह यादव, रामप्रकाश मौर्य, फैसल, मोहम्मद कलीम गुड्डू और अनिल कश्यप सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.