टिहरी, अक्टूबर 11 -- भाजपा युवा मोर्चा में टिहरी जिले के थौलधार ब्लॉक के निवासी मुलायम सिंह रावत को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त कर मिष्ठान वितरण किया। कहा कि मुलायम सिंह युवाओं के बीच में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। साथ ही सीएम के जनसंपर्क अधिकारी के रूप में टिहरी जिले ही नहीं,बल्कि पूरे प्रदेश को भली भांति जानते हैं। उनके प्रदेश महामंत्री बनने से युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने मुलायम सिंह रावत को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,सीएम पुष्कर सिंह धामी,महामंत्री संगठन अजेय कुमार आदि का आभार जताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदय रावत,महामंत्री बलवंत रावत,जयेंद्र सेमवाल,मंडल अध्यक्ष विजय कठैत,तौफिक अहमद,जयेंद्र पंवार,पंकज बरवाण,अमित रतूड़ी,राजेंद्र जोशी आदि मौजूद थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.