लखनऊ, जनवरी 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेंगे! उन्होंने सोमवार की सुबह अपने अधिकृत अकाउंट इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी साझा की। अपर्णा की ओर से कहा गया कि प्रतीक का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। ऐसी कोई बात नहीं है। हालांकि, प्रतीक की ओर से हैक होने की बात नहीं की गई। प्रतीक ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपर्णा की तस्वीर लगाते हुए लिखा कि 'मैं इस स्वार्थी औरत से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहा हूं। इसने मेरे पारिवारिक रिश्ते बर्बाद कर दिए। इसका एकमात्र लक्ष्य है मशहूर और प्रभावशाली बनना। इस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है। इसे कोई परवाह नहीं। इसे सिर्फ अपनी ही चिंता है। मैंने कभी ऐसी बुरी आत्मा नहीं देखी। मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने इससे...