पाकुड़, मार्च 17 -- मिलन संघ चौकिशाल झरिया क्लब के तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मैच में प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, उप प्रमुख अर्चना देवी का क्लब के सदस्यों ने आदिवासी रिवाज से स्वागत किया। खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर एवं फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया। फाइनल मैच मुर्मू ब्रदर्स दुमका और एमएस ब्रदर्श नलहट्टी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मुर्मू ब्रदर्स दुमका ने एमएस ब्रदर्श नलहट्टी को एक गोल से हराकर जीत हासिल किया। क्लब के अध्यक्ष अमीन मुर्मू ने बताया कि तीन दिवसीय फुटबॉल मैच में निकटवर्ती बंगाल एवं झारखंड की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। वहीं सचिव मंटू भगत ने बताया कि टूर्नामेंट के फाइनल विजेता टीम को अतिथियों द्वारा दो लाख रुपये एवं उपविजेता टीम को एक लाख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.