मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 2 -- कोर्ट में मुर्दा को ही जमानती बना दिया। यह मामला मीडिया में सुर्खियों है। एसपी सिटी की जांच में गैंगस्टर नीरज बाबा उर्फ चीता का मुर्दे समेत दो लोगों को जमानती बनाने का सनसनीखेज खुलासा होने के बाद खतौली इंस्पेक्टर दिनेश चंद ने मंगलवार को सिविल लाइन थाने में गैंगस्टर नीरज बाबा और वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि पिछले दिनों मेरठ जनपद के अपराधी नीरज बाबा को खतौली पुलिस ने गैंगस्टर में निरूद्ध किया था। नीरज ने विलखराम पुत्र सगवा सिंह व प्रताप सिंह पत्र सगवा सिह निवासी मोहल्ला गगन विहार कस्बा व थाना हस्तिनापुर मेरठ को जमानती बनाकर जेल से रिहा हो गया था। अब कुछ दिन पूर्व कोर्ट ने सुनवाई के दौरान आरोपी नीरज बाबा और जमानतियों के पेश न होने पर एसएसपी को कार्रवाई को पत्र लिख था। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी...